खंडवा: राजस्थान में आग उगलती हवाओं से झुलसा शहर, दिन के साथ रात में भी नहीं मिल रही राहत, तापमान 44.1 डिग्री पहुंचा
शहर में बुधवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिन में पारा 44.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रात का तापमान 24 डिग्री पार होने से गर्मी और उमस से जूझना पड़ रहा है। इस सीजन में पहली बार पारा 44 डिग्री पार हुआ है। प्रदेश के सबसे ज्यादा तापमान वाले शहरों में खंडवा चौथे स्थान पर रहा।