कुरावली: कुरावली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड बॉय कर्मी पर महिला से अभद्रता का आरोप, उच्च अधिकारियों से की शिकायत
कुरावली क्षेत्र के मोहल्ला सराय निवासी साजिद फारुकी बीती रात्रि अपनी पत्नी को पेट दर्द होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया की उन्होंने वार्ड बॉय कमी से डॉक्टर को बुलाने की बात कही। लेकिन डॉक्टर को ना बुलाकर के उनसे और उनकी पत्नी से अभद्रता की गई कोई साजिद ने रविवार की सुबह मामले की उच्च अधिकारियों से शिकायत की है।