आरा: सलेमपुर पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन के ठोकर से जख्मी महिला की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Apr 25, 2024 धोबहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन के ठोकर से महिला जख्मी हुए थी। आज इलाज के दौरान सदर अस्पताल में महिला की मौत हो गई। मृत महिला अगरसंडा गांव के टेंगर राम की पत्नी देवलतो देवी थी। सदर अस्पताल में पुलिस के मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।