भानपुरा: भानपुरा तहसील में बीमा राशि न मिलने पर ग्रामीणों का चक्का जाम, प्रशासन ने 2 दिन में समाधान का आश्वासन दिया
भानपुरा तहसील में फसल बीमा राशि का भुगतान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को भानपुरा तहसील के लेदी चौराहे पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने दोपहर करीब 2 बजे सड़क पर बैठकर विरोध जताया, जिससे लगभग 1 से 2 घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही भानपुरा थाना प्रभारी विनय बुंदेला,नायब तहसीलदार श्री अग्रवाल एवं कृषि विभाग अधिकारी