भोरे: भोरे में वन विभाग के वनरक्षी दिलीप कुमार को विदाई दी गई, जुबेर अंसारी ने कार्यभार संभाला
भोरे वन विभाग के वनरक्षी दिलीप कुमार को स्थानांतरण उपरांत विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभागीय कर्मियों व स्थानीय लोगों ने उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दी तथा उनके कार्यकाल की सराहना की। समारोह के दौरान मोहम्मद जुबेर अंसारी ने भोरे वनरक्षी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में भोरे एवं विजयीपुर क्षेत्र के वन विभाग के पदाधिकारी शामिल हुए।