पन्ना: लुटेरी दुल्हन या घरेलू कलह? शादी के 2 महीने बाद जेवर लेकर फरार हुई दुल्हन, एसपी से जेवरात वापस दिलाने की गुहार
Panna, Panna | Apr 6, 2026 पन्ना के अजयगढ़ में एक शादीशुदा बहू की करतूत ने परिवार की रातों की नींद उड़ा दी है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि नवंबर 2025 में आई बहू पूजा कोरी ढाई महीने बाद ही घर से नकदी और सोने-चांदी के जेवर लेकर रफूचक्कर हो गई। अब पीड़ित ने एसपी कार्यालय में गुहार लगाई है कि उनकी 'लुटेरी' बहू से गहने और पैसे वापस दिलाए जाएं।