शामली: शामली के टिटौली फ्लाईओवर के पास पिकअप में लदी दूध की केनों में पानी मिलाते चालक-परिचालक को लोगों ने पकड़ा
Shamli, Shamli | May 11, 2026 सोमवार की दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के टिटौली फ्लाईओवर के पास खड़ी एक पिकअप के चालक और परिचालक को खेतों पर काम कर रहे लोगों ने पकड़ लिया। आरोप लगाया कि पिकअप में दूध की केन लदी हुई थी और चालक व परिचालक उनमें खेत की नाली से पानी लेकर मिला रहे थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया।