मुरलीगंज: बालवाहा रेलवे पुल के पास आज सुबह पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया, जांच जारी
मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बालवाहा रेलवे पुल संख्या 100 के समीप आज सुबह शनिवार को 7:00 बजे एक अज्ञात युवक की डेड बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई युवक की पहचान नहीं हो पाई है घटना की सूचना मिलते ही मुरलीगंज थाना की पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर मृतक के डेड बॉडी को कब्जे में लेकर मधेपुरा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की जांच में जुटी