चूरू: चूरू जिले के लुटाणा मगनी को ग्राम पंचायत मुख्यालय बनाने की मांग को लेकर ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे
Churu, Churu | Nov 24, 2025 चूरू जिले की राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की नवसृजित ग्राम पंचायत में मुख्यालय निर्धारण को लेकर उत्पन्न असंतोष के बीच सोमवार को लुटाणा मगनी गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में चूरू कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि प्रारंभिक प्रस्तावों में लुटाणा मगनी को ही पंचायत मुख्यालय बनाए जाने की अनुशंसा थी, लेकिन अंतिम सूची में लुटाणा पूर्ण को बना दिया।