चूरू: प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को लेकर जिलापरिषद सभागार में हुई मीटिंग, केंद्रीय नोडल अधिकारी विजय नेहरा रहे मौजूद
Churu, Churu | Nov 24, 2025 चूरू जिले में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को जिला परिषद सभागार में केंद्रीय नोडल अधिकारी एवं स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव विजय नेहरा ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व किसानों के साथ संवाद किया। बैठक में पद्मभूषण देवेंद्र झाझड़िया, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा मौजूद रहे।