सांगानेर: जयपुर में परिचित युवक ने होटल में विवाहिता से किया दुष्कर्म, आरोपी अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल
जयपुर में परिचित युवक के विवाहिता से रेप करने का मामला सामने आया है। होटल में ले जाकर धोखे से आरोपी ने उसे नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर अवैध संबंध बनाने के लिए धमकाकर दबाव बनाया। पीड़ित विवाहिता की ओर से आरोपी परिचित के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने बताया- जयपुर की रहने वाली 19 साल की विवाहिता से रेप का मामला सामने आया।