सुसनेर: पुराने तहसील परिसर में महायज्ञ की पूर्णाहुति और विश्व शांति की कामना के साथ श्रीमद्भागवत कथा संपन्न, आज रात होगा भंडारा
पुराने तहसील परिसर में स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में 5 जून से चल रही श्री मद्भागवत कथा का समापन आज गुरुवार को महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ हो गया। दोपहर 12 बजे अंतिम दिन व्यासपीठ से कथावाचक पँडित वेदप्रकाश भट्ट ने कथा का सार बताया और इसी के साथ ही यज्ञ में बैठे जोड़ो ने विश्व शांति की मंगल कामनाओं के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी।