बिल्सी: बिल्सी पुलिस ने सिमर्रा भोजपुर गांव के पास से एक युवक को अवैध गांजा पत्ती के साथ किया गिरफ्तार
Bilsi, Budaun | Apr 6, 2026 बदायूं जिले की बिल्सी थाना पुलिस ने सिमर्रा गांव के पास से एक व्यक्ति को अवैध गांजा पत्ती के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 2 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की विशेष सूचना पर बिल्सी-वजीरगंज मार्ग स्थित सिमर्रा गांव के पास यह कार्रवाई की गई।