धनौरा: हरिद्वार से जल लेकर लौटे कांवड़ियों का गजरौला में भव्य स्वागत, 'बोल बम' के जयघोष से गूंजा मार्ग
गजरौला। सावन माह के अंतिम चरण में गुरुवार सुबह हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल भरकर अपनी-अपनी मंजिल की ओर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों का जत्था गजरौला मंडी धनौरा रोड एवं नेशनल हाईवे से होकर गुजरा। कांवड़ियों की लंबी कतारों से पूरा मार्ग भगवामय नजर आया। इस दौरान 'बोल बम', 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।