हटा: हटा में करीब 3 घँटे चला चक्काजाम प्रदर्शन खत्म,फोकलेंन मशीन जब्त,तहसीलदार और पुलिस ने दी समझाईस
Hatta, Damoh | Jun 23, 2026 हटा नगर के लालटेक एरिया में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के विरोध में स्थानीय लोगो द्वारा किया जा रहा चक्काजाम प्रदर्शन अधिकारियों की समझाईस और आश्वासन के बाद खत्म किया गया,करीब 3 घण्टे चले प्रदर्शन से हटा बटियागढ़ मार्ग पूरी तरह बंद रहा मौके पर पँहुचे हटा तहसीलदार आलोक जैन के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने गई फोकलेंन मशीन हटा थाना पुलिस ने जब्त की