महोबा: तेईया गांव के पास बाइक खंभे से टकराई, दंपति घायल, पति की हालत नाजुक, हायर सेंटर किया गया रेफर
Mahoba, Mahoba | May 1, 2026 तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। हादसे में कुनाटा गांव निवासी 45 वर्षीय चरन सिंह और उनकी पत्नी कुसुम घायल हो गए। बताया गया कि सफर के दौरान चरन सिंह को झपकी आ गई, जिससे बाइक पर नियंत्रण खो गया। एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में चरन सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि पत्नी का इलाज जारी है।