कुनकुरी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कुनकुरी में आयोजित विशेष कार्यशाला कार्यक्रम में शामिल हुए
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कुनकुरी पहुंचे, जहां वे प्राकृतिक एवं जैविक खेती पर आयोजित विशेष कार्यशाला कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कृषि से जुड़ी विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन कर किसानों द्वारा अपनाई जा रही नवाचारपूर्ण और जैविक खेती की तकनीकों की जानकारी ली।