महागामा: विश्व पर्यावरण दिवस और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर एकल विद्यालय की समीक्षा बैठक ऊर्जानगर स्थित दुर्गा मंदिर में हुई
विश्व पर्यावरण दिवस और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर एकल विद्यालय की समीक्षा बैठक ऊर्जा नगर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में एकल विद्यालय की आचार्य दीदीयों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रमोद सिंह ने की। बैठक में बीते माह संचालित गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा जून माह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।