शेखपुरा: जखौर गांव में नाली साफ करने के विवाद में पड़ोसियों में हुई मारपीट, भाई-बहन हुए जख्मी
शेखपुरा जिले के जखौर गांव में नाली साफ करने के विवाद में जमकर मारपीट की घटना घटित हो गई। इस घटना में भाई-बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल भाई बहन की पहचान ममता देवी और सिकंदर पासवान के रूप में की गई है। उन्होंने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है।