ईसागढ़ के ग्राम पंचायत कदवाया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। रविवार को सुबह 11 बजे से पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।