चमोली: चमोली में नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भवती करने वाला आरोपी गिरफ्तार
चमोली के नंदानगर में नाबालिग से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने वाले आरोपी राजेन्द्र लाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिकायत 22 जुलाई को दर्ज हुई थी। जांच में पीड़िता के चार माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की है।