डिंडौरी: मोहगांव मोहनझिर चंद्रोल में तेज आंधी-तूफान से तबाही, घरों के उड़े छत, सामान बर्बाद, वीडियो वायरल
मोहगांव मोहनझिर चंद्रोल गांव में तेज आंधी तूफान के चलते घर के छप्पर उड़ कर धराशाही हो गए और घर में रखा सामान बर्बाद हो गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया में शनिवार दोपहर 12:30 बजे से वायरल हो रहा है। दरअसल अचानक विगत दिवस मौसम में करवट ली और तेज आंधी तूफान के चलते कई आशियाने तहस नहस हो गए पीडितो ने प्रशासन से मुआवजा और राहत राशि देने की गुहार लगाई ।