मेदिनीनगर (डालटनगंज): सुआ कोड़िया में पुलिस जवान को मारी गोली, प्रेम संबंध का मामला आया सामने, पारा शिक्षक पर आरोप
मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़िया गांव में रविवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। प्रेम संबंध को लेकर हुए विवाद में एक शिक्षक और उसके साथियों ने पुलिस जवान पवन सिंह को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जाता है कि पवन सिंह लातेहार जिला बल में तैनात हैं और इन दिनों सुआ कौड़िया स्थित बिंदुआ गांव में अपने ससुराल