संदेश: रेपुरा गांव स्थित बालू घाट नंबर 15 (ए) पर आकाशीय बिजली का कहर, ठनका गिरने से 6 लोग झुलसे, 4 को किया गया रेफर
भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव स्थित बालू घाट नंबर 15 (ए) पर शुक्रवार की दोपहर तेज बारिश के दौरान अचानक ठनका गिरने से बालू घाट पर काम कर रहे छह मजदूर घायल हो गए। जिनमें चार को इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद एक की हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। जबकि तीन का