बहोरीबंद: बहोरीबंद से आईटीआई मार्ग पर चलना हो रहा मुश्किल, बारिश के दिनों में और बढ़ेगी परेशानी आधा किमी सड़क बनी मुसीबत
बहोरीबंद से आईटीआई सुपेली मार्ग की करीब आधा किलोमीटर सड़क गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है। बारिश के बाद हालात और खराब हो गए हैं। इसी मार्ग से आईटीआई कॉलेज, सांदीपनि स्कूल के हजारों छात्र-छात्राएं रोजाना गुजरते हैं, लेकिन अब पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने से नुकसान लगातार बढ़ रहा है।