बांसवाड़ा: फर्जी शपथ पत्र देकर एएनएम की नौकरी हासिल करने का मामला, महिला के खिलाफ चार संतान छिपाने पर कोतवाली में मामला दर्ज
विभागीय आंतरिक जांच में एएनएम के पद पर कार्यरत महिला कर्मचारी द्वारा नियुक्ति के समय गलत जानकारी देने का खुलासा होने पर उसके खिलाफ पुलिस में प्रकरण दर्ज कराया गया है।जानकारी के अनुसार, रश्मि पत्नी नीलम गरासिया, जो एएनएम के पद पर कार्यरत हैं, की विभागीय जांच में पाया गया कि उनके चार बच्चे हैं।