लातेहार: दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा, मोबाइल मेडिकल यूनिट रवाना
लातेहार। जिले के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनहर्दी कोयला खनन परियोजना के सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) का शुभारंभ किया गया। समाहरणालय परिसर में उपायुक्त संदीप कुमार ने हरी झंडी दिखाकर यूनिट को रवाना किया।