खंडवा नगर: तेंदुए को टक्कर मारने वाली कार तलाशने 63 किमी तक सीसीटीवी कैमरे देखे , घटना के समय दो कार निकलते दिखाई दी है
खंडवा | चांदगढ़ रेंज में तेंदुए को टक्कर मारकर उसे मौत के घाट उतारने वाली कार को वन अधिकारी खोज रहे हैं। रेंजर मोहन सिंह मंडलोई और उनकी टीम ने नर्मदानगर से लेकर तो खंडवा तक 63 किलोमीटर तक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस बीच उन्होंने एनएचडीसी, टोल नाका, खंडवा के बस स्टैंड, इंदौर रोड चौराहा तक लगे कैमरे देखे। घटना शनिवार सुबह 11 बजे की है