बक्सर: चौसा स्टेशन के पास चेन पुलिंग से रुकी चंडीगढ़–पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 14 मिनट बाधित रहा रेल परिचालन
Buxar, Buxar | Jul 1, 2026 चौसा स्टेशन के समीप असामाजिक तत्वों द्वारा की गई चेन पुलिंग के कारण चंडीगढ़–पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा। यह घटना स्टेशन के पास स्थित फाटक के समीप बुधवार की सुबह 8 बजे हुई, जिससे पटना–डीडीयू मुख्य रेलखंड की डाउन लाइन पर यातायात लगभग 14 मिनट तक बाधित रहा।