डुमरा: सीतामढ़ी सदर अस्पताल में ड्यूटी छोड़ आराम फरमाता रहा गार्ड, सवाल पूछने पर पत्रकार से की बदसलूकी; वीडियो वायरल
सीतामढ़ी। सदर अस्पताल की व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। अस्पताल के बाये बिल्डिंग स्थित कक्ष संख्या-109 में तैनात एक गार्ड का कथित तौर पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही और अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।