गोमतीनगर में गणेश विसर्जन एवं भंडारे का आयोजन
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में गणेश उत्सव के समापन अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ गणेश विसर्जन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा की। इसके बाद भक्तिमय माहौल में गणपति बप्पा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया गया। इस दौरान श्रद्धालु “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों और स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में सहयोग किया।
आयोजकों ने कहा कि गणेश उत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि समाज में भाईचारे, सेवा और