बरेली: मोदी सरकार के 12 साल पूरे होते ही बरेली में बड़ा मिशन शुरू, मंत्री जेपीएस राठौर ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
बरेली में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक चलने वाले विशेष जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान की तैयारियों को लेकर प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने साफ कहा कि योजनाओं का सिर्फ प्रचार नहीं, बल्कि पात्र लोगों तक उनका लाभ पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए।