कोहरे के चलते इन दोनों सड़क दुर्घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है, ऐसे में SSP परमेंद्र डोबाल ने जनपद में सभी कोतवाली थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। SSP के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्गों पर ज्यादा सावधानी बरती जाए और बिना रिफ्लेक्टर, जुगाड़ वाहन, गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की।