पीलीभीत: रामनगर में लापता महिला का शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पीलीभीत के थाना हजारा क्षेत्र के ग्राम रामनगर टपरा में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। थानाध्यक्ष को 17 जून 2026 को यूपी-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि पानी में एक महिला का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान शीला पत्नी बलविंदर सिंह (22) निवासी रामनगर टपरा के रूप में कराई। मृतका की गुमशुदगी दर्ज थी।