गोविंदगढ़: बगड राजपूत पशु चिकित्सालय में नशे में धुत LSA का हाई वोल्टेज ड्रामा, विभाग ने किया सस्पेंड, कहा- 'दवा नहीं मिलेगी'
रामगढ़ क्षेत्र के बगड़ राजपूत स्थित पशु उप स्वास्थ्य केंद्र में दो दिन पहले उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ड्यूटी पर तैनात लाइव स्टॉक असिस्टेंट लोकेश चंद नशे की हालत में पहुंच गया और जमकर हंगामा कर दिया। मामला तब बिगड़ा जब इलाज के लिए अपने बीमार पशुओं को लेकर पहुंचे ग्रामीणों को उसने दवा देने से साफ इनकार कर दिया।