केशकाल: चुनाव घोषणा के बाद केशकाल में कांग्रेस की बैठकों का दौर शुरू, जीतने वाले प्रत्याशी चुनने के लिए हुआ मंथन
नगरीय निकाय के चुनावों की घोषणा होते ही कांग्रेस पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं।बुधवार को 12 बजे केशकाल नगरीय निकाय चुनाव हेतु कांग्रेस पर्यवेक्षक महंगूराम मरकाम ने कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों की बैठक होटल साईं छाया की छत में ली।इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु 6 लोगों ने तथा पार्षद पद हेतु लगभग 100 कार्यकर्ताओं ने पत्र सौंपे।