केशकाल: बैंक सखी के माध्यम से अब प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि की होगी निकासी, कुएमारी में हितग्राहियों को मिल रहा पैसा
कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के टीम द्वारा इस दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाते हुए,केशकाल वि.खंड के ग्राम कुएमारी में बैंक सखी ममता कुंजाम ने बाजार स्थल पर एक छोटी सी जगह में लोगों को बैंकिंग सुविधा प्रदान की।इस पहल का सबसे पहला लाभ ग्राम कुएमारी की निवासी सूरजबती को मिला,जिन्होंने अपने आवास की राशि बैंक सखी के माध्यम से मिला।