केशकाल: केशकाल निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी कानमल जैन का आकस्मिक निधन, नगर में शोक की लहर
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं समाजसेवी कानमल जैन का सोमवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया है।बताया जा रहा है कि उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती किया गया था, जहां उनका देहांत हो गया है। कानमल जैन के निधन की सूचना मिलते ही भाजपा संगठन एवं सर्वसमाज शोक में डूबा हुआ है।