चित्रकूट में कैंसर को लेकर खास बातचीत
चित्रकूट जिले में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को लेकर जागरूकता और बचाव पर हमारे संवाददाता दिनेश सिंह कुशवाहा ने की खास बातचीत।
इस खास बातचीत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चित्रकूट से जाना गया कि जिले में कैंसर जैसी बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्या इंतजाम किए गए हैं, लोगों को किस तरह की सुविधाएं मिल रही हैं और बीमारी से बचाव को लेकर क्या सावधानियां जरूरी हैं।
वहीं वाल्मीकि आश्रम लालापुर के महंत भरत दास जी ने भी कैंसर और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया।
खास तौर पर युवाओं और नई पीढ़ी को नशे से दूर रहने, अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और जीवन को स्वस्थ बनाने का संदेश दिया गया।
आखिर कैंसर को लेकर चित्रकूट में क्या तैयारियां हैं?
क्या है स्वास्थ्य विभाग का संदेश?
और युवाओं तथा नशा करने वाले लोगों से महंत भरत दास जी ने क्या अपील की?
इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए देखिए हमारे संवाददाता दिनेश सिंह कुशवाहा की खास बातचीत, पूरी वीडियो रिपोर्ट के साथ।
देखिए खास बातचीत… और सुनिए चित्रकूट के लिए दिया गया महत्वपूर्ण संदेश।