कांके: हरमू से मेन रोड तक भारतीय सेना के समर्थन में झारखंड मैथिली मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा
Kanke, Ranchi | May 17, 2025 रांची स्थित हरमू से मेन रोड तक भारतीय सेना के समर्थन में शनिवार शाम करीब चार बजे झारखंड मैथिली मंच द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान काफी संख्या में झारखंड मैथिली मंच के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने भारतीय सेना के जयकारे लगाते नजर आए। इस दौरान पूरा इलाका भारत माता की जय के जयकारे से गूंजने लगा।