श्योपुर। सांदीपनि विद्यालय में मंगलवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्योपुर सांसद शिवमंगल सिंह तोमर उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक भूषण, पूर्व विधायक दुर्गा लालविजय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीरज जाट, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र जाट आदि मौजूद रहे।