भाजपा सांसद अरुण कुमार सागर ने साउथ सिटी के अपने आवास पर पीड़ित लोगों की समस्याओं को सुना। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की 133 कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना उनका उद्देश्य है, जिसके तहत वह लोगों को सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए सभी पात्र लोगों को योजनाओं से जुड़कर लाभ उठाने की अपील की।