डेहरी: अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारीअभियान के दौरान नगर थाने की पुलिस ने नहर के समीप से 25 लीटर देसी महुआ शराब की बरामद ।
Dehri, Rohtas | Sep 7, 2024 अवैध शराब के विरुद्ध रोहतास पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में डेहरी नगर थाने की पुलिस ने नहर के समीप से 25 लीटर देसी महुआ को जब्त किया है। हालांकि पुलिस को देख मौके से धंधेबाज फरार हो गए।अभियान के दौरान एक बाइक भी जब्त की गई है ।एसपी ने बताया कि इस संबंध में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।