पंचकूला: सेक्टर-14 में 4,11,18 और 26 मार्च को होगी उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की शिकायत निवारण मंच की कार्रवाई
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्रवाई सेक्टर 14 में 4, 11, 18 और 26 मार्च को की जाएगी। उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्रवाई में बिजली से संबंधित जैसे गलत बिजली बिलों, बिजली दरों से संबंधित ,मीटर से संबंधित और वोल्टेज की समस्या की सुनवाई की जाएगी।