पंचकूला: महंगाई बेरोज़गारी व भ्रष्टाचार को लेकर विधायक प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लोगों को दिया संदेश
कांग्रेस पार्टी बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार को लेकर जन जन तक संदेश पहुंचाने के लिए सड़कों पर उतर आई है। कालका विधायक प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए और जन जन तक पार्टी का संदेश पहुंचाया। यादविन्द्रा गार्डन से शुरु हुई संदेश यात्रा पूरी मार्किट में गई।