रानीगंज बस स्टैंड से गोड़ी चौक जाने वाली सड़क के किनारे नहर के पास बड़ी मात्रा में मेडिकल वेस्ट मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे फेंकी गई एक्सपायरी दवाइयों, इस्तेमाल की गई सिरिंज, इंजेक्शन तथा अन्य चिकित्सकीय कचरे को देखा, जिसके बाद लोगों में संक्रमण फैलने की आशंका को लेकर चिंता बढ़ गई।