देवली: टोंक में ट्रक में करंट फैलने से युवक की हुई मौत, बिजली के तार से हुआ हादसा
Deoli, Tonk | May 3, 2026 ट्रक में करंट फैलने से युवक की मौत, बिजली के तार से हुआ हादसा टोडारायसिंह कस्बे के एक युवक की ट्रक में करंट फैलने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शनिवार रात चौमू के पास धोली गांव में उस समय हुआ, जब ट्रक का भीगा तिरपाल बिजली के तार से टच हो गया और पूरे वाहन में करंट दौड़ गया जिससे टोडारायसिंह निवासी 22 वर्षीय उमर राठौड़ की मौत हो गई