गुना नगर: बरखेड़ा खुर्द: खेत पर 35 वर्षीय किसान को सांप ने काटा, 1 घंटे में मौत
गुना जिले के चाचौड़ा थाना क्षेत्र के बरखेड़ा खुर्द गांव में 35 वर्षीय किसान श्री वल्लभ मीणा की सांप के काटने से मौत हो गई। सोमवार 3 अगस्त सुबह करीब 6 बजे खेत में काम करते समय उन्हें जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल गुना लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।