कैराना: कांधला नगरपालिका की बोर्ड बैठक में 44 करोड़ से अधिक के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए
Kairana, Shamli | Jun 12, 2026 शुक्रवार को कांधला नगरपालिका में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष नजमुल इस्लाम ने की। इस अवसर पर नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से 44 करोड़ से अधिक के प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें निर्माण और प्रकाश आदि कार्य कराए जाएंगे।