गया टाउन सीडी ब्लॉक: कोडरमा से भटके हुए 10 नाबालिक बच्चों को गया से किया गया बरामद
झारखंड के कोडरमा जिले से 31 जनवरी से भटके हुए 10 नाबालिक बच्चों को गया से सुरक्षित बरामद किया गया है।सहायक सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अधिकारी अविनाश कुमार ने रविवार की सुबह 10 बजे बताया कि 7 नाबालिक बच्चों को मुफस्सिल थाना क्षेत्र से और 3 परैया थाना क्षेत्र से रेस्क्यू किया गया था।सभी नाबालिक बच्चे आदिवासी है जिससे पूछताछ करने में भी भाषा की समस्या हुई।